• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मणिपुर में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित निकालने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, एक लौटा

Helpline number issued for safe evacuation of Punjabis stranded in Manipur, one returned - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के अथक प्रयासों से राज्य के एक नौजवान को देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में आते हिंसा की चपेट में आए राज्य मणिपुर से सुरक्षित निकाला गया। इस बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्य में फंसे पंजाबियों को बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार पूरी ताकत लगा रही है। राज्य के नौजवान राहुल कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वह जल्द ही घर पहुँच जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यार्थी या अन्य व्यक्ति जो मणिपुर में फंसा हुआ है या उनके पारिवारिक सदस्य किसी भी तरह की सहायता के लिए पंजाब सरकार के हेल्पलाइन नंबर 9417936222 या ई-मेल sahotramanjeet@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
मणिपुर में फंसे नौजवानों/विद्यार्थियों के चिंतित परिवारों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में इन परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत सरकार से भी अपील की है कि मणिपुर में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए केंद्र के दख़ल की ज़रूरत है। मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि भारत सरकार मणिपुर हिंसा में फंसे सभी लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने के लिए ज़रुरी कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Helpline number issued for safe evacuation of Punjabis stranded in Manipur, one returned
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: helpline number, safe evacuation, punjabis, manipur, cm bhagwant mann, punjab, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved