चंडीगढ़| हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्से शुक्रवार को फिर से लू की चपेट में रहे, और अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री अधिक है।
हरियाणा में नारनौल और हिसार 44.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहे, और उसके बाद 44.4 डिग्री के साथ भिवानी का स्थान रहा।
पंजाब के अमृतसर शहर का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।
लुधियाना और पटियाला शहरों के तापमान क्रमश: 40.7 और 41.6 डिग्री दर्ज किए गए।
चंडीगढ़ में 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद कुछ स्थानों में गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
--आईएएनएस
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope