• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने संपर्क में रहने की कोशिश नहीं की: मुख्यमंत्री

Haryana Chief Minister not trying to be in touch: Chief Minister - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंड़ीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राम रहीम के दोषी करार देने के बाद हरियाणा सहित पंजाब में हुई हिंसा के मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनके साथ संपर्क में रहने की कोई कोशिश नहीं की। इसके दूसरी ओर, पंजाब इंटेलिजेंस एजेंसी नियमित रूप से हरियाणा पुलिस और खुफिया तंत्र को सूचनाएं उपलब्ध कराती रही। एक प्रश्न के जवाब में कैप्टन ने डेरा हिंसा की प्रधानमंत्री की ओर से निंदा किए जाने का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार उन अपराधियों से निपटेगी जिन्होंने हिंसा फैलाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी देश के किसी हिस्से या राज्य में कानून-व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। आपको याद दिला दें कि 25 अगस्त को डेरा सच्चा के चीफ राम रहीम को दुष्कर्म का दोषी माना गया था। उसके बाद डेरा के समर्थकों ने पंजाब-हरियाणा सहित दिल्ली, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों में जमकर उपद्रव मचाया था। 28 अगस्त को राम रहीम को डेरे की दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म करने के लिए 20 साल की कैद और 30 लाख रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Chief Minister not trying to be in touch: Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab chief minister capt amarinder singh, haryana chief minister manohar lal khattar, hindi news, regional news of punjab, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved