• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरसिमरत कौर ने सीएम मान की पत्नी पर 5 करोड़ लेकर दुष्कर्म के आरोपी को बचाने का लगाया आरोप

Harsimrat Kaur Accuses CM Mann Wife of Shielding Rape Accused in Exchange for 5 Crore - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। हरसिमरत कौर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पत्नी ने 5 करोड़ रुपए लेकर एक दुष्कर्म के आरोपी को बचाया है। हरसिमरत कौर बादल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पंजाब में हमेशा महिलाओं के सम्मान की बात होती है, लेकिन असलियत यह है कि यहां पर औरतों का सत्कार होने के बजाय बलात्कार हो रहा है और मुख्यमंत्री की पत्नी दोषियों को बचा रही हैं। इससे ज्यादा गंभीर बात और क्या हो सकती है कि पंजाब की पीड़ित बेटियां, जो शोषण और रेप जैसे घिनौने अपराधों का शिकार होती हैं, वे देखती हैं कि जिन लोगों को फांसी होनी चाहिए, उन्हें राज्य सरकार, खासकर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पैसे के बदले बचा रही है?" उन्होंने कहा, "यह मामला पूरे प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। मेरी नजर में यह पंजाब के हर माता-पिता और पूरे देश के लिए बहुत चिंता की बात है, खासकर यह देखते हुए कि राज्य में हालात कितने खराब हो गए हैं। भ्रष्टाचार तो पहले से ही बहुत ज्यादा था, लेकिन अब जब राज्य के मुख्यमंत्री और उनका परिवार पैसे के बदले रेप करने वाले को बचाने और उन्हें भागने में मदद करने में शामिल हैं, तो पंजाब के लोग, यहां की बेटियां और रेप पीड़ितों के परिवार आखिर कहां जाएं?"
हरसिमरत ने आरोप लगाया कि आरोपी एक सीरियल बलात्कारी है और दो मामलों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। उन्होंने कहा, "यह इतना गंभीर अपराधी है कि उसके खिलाफ दो केसों में एफआईआर दर्ज हुई थी। यह जेल में बंद था। पीड़ित ने अदालत में 164 के बयान दिए। कानून यह कहता है कि 164 के बयान के बाद किसी हालत में ट्रायल के बिना उस आरोपी को बेल नहीं मिल सकती।"
उन्होंने सवाल उठाया कि मई में गिरफ्तार आरोपी जुलाई में कैसे जेल से बाहर आ गया और विदेश चला गया। हरसिमरत ने कहा, "पंजाब की जनता को हैरानी होनी चाहिए कि जो मई में गिरफ्तार हुआ, जुलाई में उसके केस रफा करके जेल से बाहर आकर, वह विदेश भी पहुंच गया है। कोई पहुंच सकता है? मुख्यमंत्री की पत्नी ने 5 करोड़ जो लिए हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Harsimrat Kaur Accuses CM Mann Wife of Shielding Rape Accused in Exchange for 5 Crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harsimrat kaur, accuses cm mann, wife of shielding, rape, accused, exchange for 5 crore, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved