• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को चोट लगी : राजभवन में फिसले, पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर, घबराने की बात नहीं

Governor Gulab Chand Kataria injured: slipped in Raj Bhavan, admitted to PGI Chandigarh, doctors said - condition is stable, nothing to worry - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ | पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया गुरुवार को राजभवन परिसर में फिसलकर घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई (PGIMER) में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पीजीआई सूत्रों के मुताबिक, कटारिया गवर्नर हाउस में टहलते समय फिसल गए, जिससे उन्हें हल्की चोट आई है। हालांकि, राजभवन की ओर से इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, राज्यपाल की जांच ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर विजय गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर रोहित मनोज द्वारा की गई। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि उनकी स्थिति सामान्य है और कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है और वे जल्द ही अपने नियमित कार्यों को फिर से शुरू कर सकेंगे।
पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल और डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
एक दिन पहले लगाया था जनता दरबार
बुधवार को ही राज्यपाल कटारिया ने जनता दरबार का आयोजन किया था, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला। इस दौरान कई नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राज्यपाल ने कहा था कि लोग ज्यादातर छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा था, "मैं इस कुर्सी पर जनता की समस्याएं सुनने और समाधान के लिए बैठा हूं।"
जनता दरबार में कटारिया ने पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे।
पहले भी दो बार बिगड़ी थी तबीयत
1. शिमला दौरे के दौरान सांस लेने में तकलीफ
13 जून 2025 को राज्यपाल कटारिया अपनी पत्नी अनिता कटारिया के साथ शिमला पहुंचे थे। वहां दोनों को सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भर्ती किया गया था। दोनों की ईसीजी, ईको, ब्लड प्रेशर सहित सभी जांच की गई थी, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आने के बाद वे अस्पताल से छुट्टी लेकर लौट आए थे।
2. उदयपुर में सीने में दर्द की शिकायत
22 अगस्त 2024 को उदयपुर स्थित अपने निवास पर गुलाब चंद कटारिया को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। उन्हें एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के ICU में रखा गया और रातभर निगरानी में रखा गया था। जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उन्हें सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
गौरतलब है कि गुलाब चंद कटारिया राजस्थान से हैं और उन्हें 31 जुलाई 2024 को पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor Gulab Chand Kataria injured: slipped in Raj Bhavan, admitted to PGI Chandigarh, doctors said - condition is stable, nothing to worry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor, gulab chand kataria, raj bhavan, admitted, pgi chandigarh, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved