• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

Government striving to create an industry-friendly environment in Punjab: Aman Arora - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी शामिल रहे। मंत्री अमन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस सम्मेलन में किन-किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री के मुताबिक, भगवंत मान से जब मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है, तब से राज्य में उद्योग के अनुरूप माहौल बन रहा है। हमारी यही कोशिश है कि हम राज्य में बड़ी संख्या में उद्योगों का आगमन हो, ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हों और लोगों को नौकरियां प्राप्त हों। इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि जब तक राज्य में उद्योगों का आगमन नहीं होगा, तब तक रोजगार के अवसर सृजित नहीं होंगे। अब तक राज्य में 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ चुके हैं। इससे आगामी दिनों में राज्य मे विकास की संभावनाओं का जन्म होगा। लोगों को बड़े पैमाने पर फायदे पहुंचेंगे। वहीं, इस बार हमारा लक्ष्य 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश को राज्य में लाना है और इस दिशा में हमने पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली है, जिसके अनुरूप हम काम भी कर रहे हैं। हम अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरत रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने विपक्षी दलों के रवैये पर भी सवाल। उन्होंने स्पष्ट किया कि विरेधी दल कितना विरोध करते हैं और कितना नहीं, यह हमारा विषय नहीं है। बाकी विरोधी दलों का काम ही विरोध करना है, तो उन्हें करने दीजिए। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम तो लगातार प्रदेश में उद्योग लगाने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं और हमम यह काम करते रहेंगे। बाकी जिन लोगों को हमसे आपत्ति है, वो जरा आकर हमारे सामने बैठे, फिर हम बात करेंगे कि उनके शासनकाल में राज्य में कितने उद्योग कल कारखाने लगे और हमारे शासनकाल में कितने लगे हैं। चाहे आप अकाली दल की बात कर लीजिए या कांग्रेस की बात कर लीजिए। मैं ये बात दावे के साथ कह सकता हूं कि इन लोगों के शासनकाल में एक भी उद्योग कल कारखाने नहीं लगे। इन लोगों के जमाने में सिर्फ एमओयू ही साइन हुआ करते थे। इसके अलावा, ये लोग कुछ नहीं करते थे। आम आदमी पार्टी के शासनकाल में ऐसा नहीं होता है, आज हम बाकायदा धरातल पर उतरकर यह सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं कि हर सूरत में उद्योगों की स्थापना हो और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाए।
साथ ही, पंजाब सरकार में मंत्री ने नीति आयोग की बैठक पर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, हमारे सीएम ने नीति आयोग की बैठक में पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है। वजह यह है कि हमारा राज्य पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में कई व्यापारिक गतिविधियों को संपन्न करने में विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब स्थितियों को देखते हुए इस स्पेशल पैकेज की मांग की है, ताकि धरातल पर हमें सकारात्मक स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।
वहीं, एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा के निधन पर मंत्री अमन अरोड़ा ने दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखदायी खबर है। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government striving to create an industry-friendly environment in Punjab: Aman Arora
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab industry, aman arora, bhagwant mann, investment punjab, cii conference india, industrial growth punjab, niti aayog, employment generation punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved