• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Gang Smuggling Narcotics and Weapons Busted in Punjab; Three Arrested - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने गुरुवार को सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में संलिप्त तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 915 ग्राम 'आइस' (मेथैम्फेटामाइन), पांच पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गिरोह में संलिप्त लोग पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में थे और उन्हें अपने यहां से हथियार व नशीले पदार्थों की आपूर्ति किया करते थे। इसके बाद पुलिस ने इस गिरोह को चिह्नित कर इसमें संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से पहले इस मामले को लेकर गेट हकीमा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अब आगे इस गिरोह को कैसे पूरी तरह से खत्म किया जाए। इस दिशा में जल्द से जल्द कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, जिसके तहत मौजूदा समय में काम किया जा रहा है। इस गिरोह में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
पंजाब पुलिस ने कहा कि हमारी टीम नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' की नीति के तहत काम करती रहेगी। इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले 21 अप्रैल को भी पंजाब पुलिस ने ऐसी ही कार्रवाई की थी। पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया था और इसमें शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 7.050 किलो हेरोइन भी बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई गई थी।
पुलिस ने बताया था कि इस गिरोह में संलिप्त सभी लोग पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर ही सब काम कर रहे थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gang Smuggling Narcotics and Weapons Busted in Punjab; Three Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, narcotics, weapons, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved