चंडीगढ़। पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह के मामले में उन लोगों को रिहा करेगी जो सिर्फ धार्मिक भावनाओं के आधार पर उससे जुड़े थे। इनोसेंट लोगों को पुलिस ने रिहा करने का फैसला लिया गया है। न्यूनतम भूमिका वाले लोगों को भी पुलिस रिहा करने जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंजाब पुलिस के एडीजीपी कानून व्यवस्था ने बताया कि पुलिस ने उन व्यक्तियों को रिहा करने का फैसला किया है जिनकी न्यूनतम भूमिका है या वे सिर्फ धार्मिक भावनाओं पर अमृतपाल सिंह का अनुसरण कर रहे थे।
उधर, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि वारिस पंजाब दे के चीफ एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपालसिंह को पकड़ने में पंजाब सरकार गंभीर नहीं है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पंजाब से शाहाबाद पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पंजाब में अधिकारी भगोड़े(अमृतपाल सिंह) को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। हम विदेशों में लोगों से आग्रह करेंगे कि सोशल मीडिया पर कुछ तत्वों द्वारा प्रसारित गलत और प्रेरित बयानों से बचें।
उन्होंने कहा-हमने लंदन में हमारे उच्चायोग के बाहर जो कुछ हुआ, उस पर प्रासंगिक एजेंसियों के साथ घटना की रिपोर्ट साझा की है। अब यह कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर निर्भर है कि वे इसके बारे में क्या कर सकते हैं:
नए संसद भवन का उद्घाटन भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'जब हम सड़क पर पिट रहे थे, प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे' : साक्षी मलिक
शीर्ष पहलवानों का धरना : जंतर-मंतर पर पसरा सन्नाटा, पुलिस बोली- फिर से इकट्ठा नहीं होने देंगे
Daily Horoscope