चंडीगढ़। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का फिरोजपुर शहर में रविवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। सदस्यों ने कहा कि निधन से एक घंटे पहले उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वे पार्क में टहल रहे थे, जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। शर्मा को तब पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। कमल फिलहाल बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनके निधन पर शोक जताया है।
नड्डा ने ट्वीट कर लिखा है, मेरे मित्र, भाजपा (पंजाब) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री कमल शर्मा जी के आकस्मिक निधन से मैं शोक स्तब्ध हूं। उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है.। जानकारी के अनुसार कमल शर्मा को मार्च 2017 में भी हार्ट अटैक आया था। तब उनकी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी भी की गई थी।
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope