• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री किसान निधि योजना से चंडीगढ के किसानों को भी हुआ लाभ: अरूण सूद

Farmers of Chandigarh have also benefited from PM Kisan Nidhi Yojana: Arun Sood - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना पीएम-किसान भारत सरकार की किसान भलाई की एक प्रमुख योजना है। इसे फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि-धारक किसानों को 6,000/- रुपए प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था। अब तक 11 करोड़ से अधिक पीएम-किसान लाभार्थियों को 2.42 लाख करोड़ रुपए से अधिक सीधे उनके आधार-लिंक्ड और डीबीटी-सक्षम सक्रिय बैंक खातों में स्थानांतरित किए गए हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर में किसानों को 14 वीं किश्त जारी की। इस योजना में चंडीगढ के भी लगभग 487 किसानों को लाभ मिला। इसी संदर्भ में कम्युनिटी सेंटर सारंगपुर में प्रदेश किसान मोर्चो द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया। इसमें मेयर अनूप गुप्ता, दीदार सिंह अध्यक्ष किसान मोर्चा, रामबीर भट्टी महामंत्री, हुकम चंद सचिव, रमेश निक्कू प्रभारी किसान मोर्चा, सतिंदर सिंह सिद्धू नगर पार्षद, कई गांवों के सरपंच-पंच, गांव सारंगपुर के निवासी, भाजपा सदस्य और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। किसान नेताओं ने इस योजना को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers of Chandigarh have also benefited from PM Kisan Nidhi Yojana: Arun Sood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bjp, arun sood, pradhan mantri kisan nidhi yojana, prime minister, narendra modi, dbt-enabled, bank accounts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved