• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रकाश पर्व से लोगों को करीब 42 नागरिक सेवाएं घरों में ही मिलेगी : मुख्यमंत्री

Due to Prakash Parv, people will get about 42 civic services at their homes: Chief Minister - Punjab-Chandigarh News in Hindi

अमृतसर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि मेडीकल शिक्षा क्षेत्र को प्रोत्साहित करते हुए पंजाब को मेडीकल शिक्षा के हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। सरकारी मेडीकल कॉलेज, अमृतसर के शताब्दी जश्न दौरान ओ.पी.डी. ब्लाक और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में ओ.टी. कम्पलेक्स, रेडीएशन थैरेपी ब्लाक, सीनियर रैज़ीडैंट होस्टल ब्लाक, नर्सिंग होस्टल ब्लाक, लड़कों का होस्टल और ई-अस्पताल प्रोजेक्ट में आडीटोरियम लोगों को समर्पित करने के बाद सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही इस दिशा में कई कोशिशों रही है। उन्होंने कहाकि इस मंतव्य के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और इस नेक कार्य को पूरा करने में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पंजाब के पास कई संभावनाए है और राज्य में मेडीकल टूरिज्म को तरक्की देनी यकीनी बनाने पर ज़ोर दिया जाएगा। जब से उन्होंने अपना कार्यकाल संभाला है, तब से सरकार ने स्वास्थ्य पर शिक्षा क्षेत्र को सबसे अधिक प्राथिमकता दी है। पंजाब में मेडीकल शिक्षा को उत्साहित करने के लिए बड़े बजट का प्रावधान रखा जा रहा है। इस कदम का उदेश्य पंजाब में स्वास्थ्य संभाल और मेडीकल शिक्षा क्षेत्रों में क्रांति लाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उनके घरों में ही नागरिक सेवाओं मुहैया करने के लिए राज्य सरकार श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मौके 27 नवंबर से एक नई पहल की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत 40 से 42 सेवाओं बिना किसी परेशानी के लोगों को उनके घरों में ही मुहैया होंगी। इसके साथ लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनको इन सेवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि 26 जनवरी 2024 से पंजाब के सभी तहसील और ज़िला स्तर के अस्पताल एक्स—रे मशीनों के साथ लैस होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस से यह सुविधा सभी अस्पतालों में मुहैया होगी और इन मशीनों को चलाने के लिए अपरेटर भी तैनात किए जाएंगे। डाक्टरों द्वारा लिखीं सभी दवाएँ अब अस्पतालों के अंदर ही उपलब्ध होंगी, जिसके साथ लोगों की लूट बंद होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नयी दिशा देने के लिए पंजाब में 664 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि इन कलीनिकों में 80 तरह की दवाएँ और 42 तरह के क्लीनिकल टेस्ट बिल्कुल मुफ़्त किए जा रहे हैं। इन कलीनिकों से 65 लाख से अधिक मरीज़ों ने सेहत संभाल सेवाएं प्राप्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहाकि इन क्लीनिकों ने मेडीकल क्षेत्र में युवाओं के लिए काम के नए मौके सृजित किए जा रहे हैं। यह क्लीनिक लोगों को मुफ़्त में विश्व स्तरीय इलाज और टेस्ट सुविधा मुहैया कर रहे है।यह क्लीनिक, सरकार को राज्य में फैली अलग—अलग बीमारियाँ को रोकने के लिए एक डेटाबेस तैयार करने में भी मददगार हो रहे है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भलाई यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में ठोस और सहृदय यत्न किये जा रहे हैं। राज्य की भलाई यकीनी बनाने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते भगवंत सिंह मान ने लोगों को राज्य की पुरातन शान बहाल करने और रंगीन पंजाब बनाने के लिए उनका साथ देने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों के सक्रिय सहयोग से बिना यह कार्य पूरा नहीं हो सकता। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Due to Prakash Parv, people will get about 42 civic services at their homes: Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amritsar, chief minister, bhagwant singh mann, punjab, hub of medical education, medical education sector, centenary celebrations, government medical college, opd, ot, block, state cancer institute, auditorium, radiation therapy block, senior resident hostel block, nursing hostel block, boys hostel, e-hospital project, state government efforts, funds, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved