• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

Daljit Singh Cheema mocks Rahul-Bittu spat, says Parliament has become like a schoolyard fight - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ देश की वर्तमान राजनीति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जो राजनीतिक घटनाक्रम चल रहे हैं, उन पर पार्टी गंभीर मंथन करेगी। इस दौरान दलजीत सिंह चीमा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद में जो कुछ हुआ, चाहे वह राहुल गांधी हों या रवनीत बिट्टू, यह हमारे नेताओं की राजनीतिक अपरिपक्वता और आज की राजनीति के गिरते स्तर को दिखाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि संसद जैसे गंभीर मंच पर राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय बहस इस बात पर सिमट गई है कि कौन गद्दार है और कौन नहीं। चीमा ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस का चेहरा हैं और दूसरी तरफ रवनीत बिट्टू भारतीय जनता पार्टी के मंत्री हैं। ऐसे में जनता को उनसे क्या उम्मीद रखनी चाहिए? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेताओं का यह व्यवहार स्कूल की छुट्टी के बाद गेट पर झगड़ते बच्चों जैसा है। अगर देश के नेता ऐसा आचरण करेंगे तो फिर देश उनसे और क्या अपेक्षा कर सकता है? उन्होंने कहा कि नेताओं को खुद इस पर आत्ममंथन करना चाहिए।
इसके अलावा, दलजीत सिंह चीमा ने संसद के भीतर उस विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी, जो राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब को संसद में रखने को लेकर हुआ। इस पर उन्होंने कहा कि अगर कोई भी मुद्दा है, तो उसे संसद के माध्यम से देश के सामने रखा जाना चाहिए। संसद ही ऐसा मंच है जहां देश के अहम मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि यदि संसद में किसी की बात नहीं सुनी जाती है, तो उसके बाद मीडिया के जरिए अपनी बात देश तक पहुंचाई जा सकती है। लेकिन संसद के भीतर जिस तरह का हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहा है, वह लोकतंत्र और संसदीय गरिमा के लिए ठीक नहीं है।
अकाली दल नेता ने साफ कहा कि देश की जनता नेताओं से गंभीरता, जिम्मेदारी और मुद्दों पर आधारित राजनीति की उम्मीद करती है, न कि व्यक्तिगत आरोपों और नाटकीय बहसों की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Daljit Singh Cheema mocks Rahul-Bittu spat, says Parliament has become like a schoolyard fight
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: daljit singh cheema, rahul gandhi, union minister ravneet singh bittu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved