• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Coronavirus : पंजाब में कोरोना का 1 और मामला, कुल संख्या 39

Coronavirus: 1 more case of corona in Punjab, total 39 - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। दो दिनों के अंतराल बाद, सोमवार को पंजाब में एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब यहां कोरोनासंक्रमित 39 मरीज हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है। उपायुक्त गिरीश दयालन ने बताया कि मोहाली निवासी एक व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव आया है। उसका पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, "उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और उन सभी के परीक्षण किए जाएंगे।" इसके साथ ही राज्य में कोरोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 39 हो गई।
रविवार शाम अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में 62 वर्षीय कोरोनावायरस के मरीज की मौत हो गई, जो राज्य में कोविड -19 के कारण दूसरी मौत है।
इन 39 मामलों की बात करें तो नवांशहर में 19, मोहाली के 7, होशियारपुर के 6, जालंधर में 5 और अमृतसर और लुधियाना से एक-एक मरीज हैं।
9 मार्च को राज्य में कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव मामला आया था।
इलाज के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुका यह शख्स 4 मार्च को परिवार के दो सदस्यों के साथ इटली के मिलान से दिल्ली आया और फिर अमृतसर पहुंचा।
वह होशियारपुर शहर से ताल्लुक रखता है और अपने बेटे के साथ अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Coronavirus: 1 more case of corona in Punjab, total 39
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus, punjab, corona, 1 more case, total number 39, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved