• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

Congress suffers major setback in Majitha, several senior leaders join Aam Aadmi Party - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों और आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर 'आप' का दामन थाम लिया। मजीठा से कांग्रेस नेता परमजीत सिंह पम्मा, पलविंदर सिंह पाली, जगदीप सिंह गोगा, अपरमदीप दीप सिंह अप्पू और अमनदीप सिंह अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पंजाब में आम लोगों के लिए जो काम हो रहे हैं, उनसे लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम में मजीठा क्षेत्र के इंचार्ज और 'आप' के वरिष्ठ नेता तलबीर सिंह गिल भी मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी पंजाब ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका बताया। पार्टी ने लिखा कि मजीठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब में शामिल हुए हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया कि तलबीर सिंह गिल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं को सम्मानित करते हुए औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया।
वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने आधिकारिक 'एक्स' पर किए पोस्ट में पंजाब सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पंजाब की 'शिक्षा क्रांति' आज देशभर में मिसाल बन रही है। नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को फिनलैंड भेजने, 99 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध कराने और अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) जैसी पहलों का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। अब सामान्य परिवारों के बच्चे भी शानदार नतीजे ला रहे हैं।
भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के अधिकारों की मजबूती से रक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा। साथ ही पात्र मतदाताओं के 'अधिकारों की रक्षा और बलि-विरोधी कानून' को सख्ती से लागू करने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत कर आम लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress suffers major setback in Majitha, several senior leaders join Aam Aadmi Party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress suffers major setback in majitha, several senior leaders join aam aadmi party\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved