• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संजीव अरोड़ा के घर ईडी के छापे पर कांग्रेस नेता बोले- 'आम आदमी पार्टी और भाजपा कर रहीं आपस में खेला'

Congress Leader on ED Raids at Sanjeev Arora Residence: AAP and BJP Are Playing Games with Each Other - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ 'खेला' कर रही हैं। चंडीगढ़ में शनिवार को पंजाब कांग्रेस की बैठक से पहले राज्य के पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा, "चाहे पंजाब की सरकार (आम आदमी पार्टी) हो या दिल्ली (भाजपा), दोनों के काम करने का तरीका एक जैसा ही है। ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पंजाब में, मान सरकार विजिलेंस डिपार्टमेंट का गलत इस्तेमाल करती है और हर किसी के खिलाफ केस दर्ज करती है। इसी तरह, दिल्ली में सरकार ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करती है। पहले एक पक्ष केस दर्ज करता है, फिर दूसरा पक्ष जवाब में केस दर्ज करता है।" भूपेश बघेल की बात को आगे बढ़ाते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, "ईडी-सीबीआई के जरिए खेल होगा। ईडी से पूछा जाना चाहिए कि अशोक मित्तल (आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद) के मामला का क्या हुआ। संजीव अरोड़ा को खींचना की कोशिश है। इसी तरह यह खेला हो रहा है। दोनों पार्टियां खेला कर रही हैं, जिसके लिए विजिलेंस और ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।"
वहीं, कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने संजीव अरोड़ा के मामले पर कहा, "यह एक सरकारी मामला है और मुझे नहीं लगता कि हमें इसमें बेवजह दखल देना चाहिए। अगर किसी ने कुछ गलत किया है, तो उसे कानून का सामना करना ही पड़ेगा। अगर संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई है, तो जरूर इसमें कुछ न कुछ संदिग्ध बात होगी।"
उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता एक तरफ ईडी के सामने रोते हैं और दूसरी तरफ विजिलेंस और राज्य की दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल अपने विरोधियों पर करते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Leader on ED Raids at Sanjeev Arora Residence: AAP and BJP Are Playing Games with Each Other
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap, congress, ed raids, sanjeev arora, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved