होशियारपुर। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बतौर पार्टी प्रधान पद के लिए नामांकन भरा। इस मौके पर पंजाब से विशेष तौर से दिल्ली पहुंचे एस.सी. डिपार्टमैंट पंजाब के चेयरमैन एवं विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार ने उन्हें बधाई दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर डा. राज ने गांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल गांधी बहुत ही युवा एवं प्रतिबद्ध कांग्रेसी नेता हैं। डा. राज ने बताया कि पंजाब से 30 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश
अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अगुवाई में राहुल गांधी से भेंट की और उन्हें
शुभकामनाएं दी। इनके प्रधान बनने से कांग्रेस पार्टी को नया जोश एवं नई ऊर्जा मिलेगी। आज के दिन को कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए डा. राज ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के लिए नए युग की शुरुआत हो रही है। गत समय में गुजरात तथा अन्य स्थानों पर राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के चुनाव प्रचार की बागडोर संभालने के बाद भाजपा की लगी दौड़ इस बात का सबूत है कि आने वाला समय भाजपा तथा कांग्रेस के विरोधियों के लिए बहुत कठिन है।
इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा, शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी, विधायक संगत सिंह गिलजियां, पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लो, अश्विनी सेखड़ी, कै. संदीप संधू (ओ.एस.डी. टू सी.एम), एवं विधायक राकेश आदि भी मौजूद थे।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope