• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब को नंबर वन बनाने के लिए अनुकूल वातावरण मुहैया कराया जाएगाः अमन अरोड़ा

Conducive environment will be provided to make Punjab number one: Aman Arora - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के रोजगार, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार उद्योगों, एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने के ठोस प्रयास कर रही है। यहां टाइकून चंडीगढ़ सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अमन अरोड़ा ने 17 आईटी कंपनियों को सॉफ्टवेयर टेक्नालाजी पार्कस ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) पुरस्कार से सम्मानित किया। ताकि क्षेत्र को आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों को मान्यता दी जा सके। अमन अरोड़ा ने कौशल युवाओं के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहाकि आईटी क्षेत्र इस प्रवृत्ति को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। राज्य सरकार के प्रयासों के पूर्ति के लिए सॉफ्टवेयर टैक्नालॉजी पार्क ऑफ इंडिया (स्ञ्जक्कढ्ढ) और टाइकून को आगे आना चाहिए। पंजाब मुख्य तौर पर कृषि प्रधान राज्य होने के नाते, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अग्रणी बनने की अपार क्षमता रखता है।
उन्होंने कहाकि राज्य में एक विशाल मानव संसाधन उद्योग होने के कारण यह आईटी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पंजाब सरकार का उद्देश्य एसएएस नगर (मोहाली) को एक विश्व स्तरीय आईटी हब बनाना है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र में बदलने और निवेशकों के लिए एक सक्षम वातावरण बनाकर मेनुफैक्चरिंग और सर्विसिस सैक्टर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, राज्य सरकार एक नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति लेकर आई है। पंजाब में दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (मोहाली और अमृतसर) और चार घरेलू हवाई अड्डे हैं। देश की सबसे अच्छी सडक़ और रेल कनेक्टिविटी है। राज्य के छह प्रमुख शहरों के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने की संभावना तलाशी जा रही है।
टाइकून चंडीगढ़ के भविष्य-उन्मुख और उद्देश्य-संचालित दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए उन्होंने टाइकून को रोजगार के स्थायी अवसर पैदा करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करने के लिए कहा। टाइकून चंडीगढ़ के प्रधान राबिन अग्रवाल और एसटीपीआई के डायरेक्टर परितोष डंडरियाल ने राज्य में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और हर तरह की सहायता प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Conducive environment will be provided to make Punjab number one: Aman Arora
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab, minister, aman arora, cm bhagwant mann, conducive environment, industries, msmes, startups, aap punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved