• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री नाभ कंवल राजा साहिब के पवित्र स्थान बारे दिए झूठे बयान पर माफी मांगें सीएम मान: डा. सुभाष शर्मा

CM Mann should apologize for the false statements made regarding the holy place of Shri Nabha Kanwal Raja Sahib: Dr. Subhash Sharma - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। श्री नाभ कंवल राजा साहिब के पवित्र स्थान, बंगा में आज भाजपा उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा तथा नवांशहर जिले के नेताओं की टीम नतमस्तक हुई। भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी से भी मुलाकात कर उन्हें पार्टी के और से पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि यह स्थान आस्था का विशाल केंद्र है। पंजाब में जहां लाखों लोगों की श्री नाभ कंवल राजा साहिब के प्रति आस्था है वहीं देश-विदेश में बैठी संगत भी इस पावन स्थल से जुड़ी हुई है।  डा. सुभाष शर्मा ने कहाकि हमें इस बात का बहुत दुख है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माघी मेले की आप पार्टी की रैली में इस स्थान पर बेबुनियाद दोष लगाए जिसकी सब ओर निंदा हो रही है।  भाजपा सीएम मान के बयान और एसआईटी द्वारा प्रबंध कमेटी पर की जा रही करवाई की कड़ी निंदा करती है। 
उन्होंने कहा कि कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने विशेष जांच दल को सभी तथ्य दिखाए जिस से सिट के अफसर संतुष्ट भी थे। उन्होंने यह भी बताया कि कि यहां पर पूर्ण मर्यादा का पालन किया जाता है। निरंतर अखंड पाठ चलते हैं, बड़े बड़े रागी जत्थे यहां आकर कीर्तन करके संगत को निहाल करते हैं, इसलिए ऐसे स्थान को लेकर की गई सरकार की बयानबाजी अति निंदनीय है। 
डॉ सुभाष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए तथा अगर कोई एफ़आईआर दर्ज की गई है तो उसे तुरंत वापिस लेना चाहिए। उन्होंने मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पंजाब की जनता से किए वादे पूरे कर नहीं पाई इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। इस अवसर पर नवांशहर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजविंदर लकी, बंगा से पूर्व विधायक मोहन लाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Mann should apologize for the false statements made regarding the holy place of Shri Nabha Kanwal Raja Sahib: Dr. Subhash Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bjp, dr subhash sharma, nawanshahr, shri nabh kanwal raja sahib, banga, management committee, party support, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved