• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह पटियाला में राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे

CM Capt Amarinder Singh will hoist the national flag in Patiala - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के समारोहों का प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। एस.ए.एस. नगर में राज्य स्तरीय समारोह होगा जहां पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे और मार्च पोस्ट से सलामी लेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह 26 जनवरी, 2019 को पटियाला में राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे जबकि स्पीकर राणा के.पी.सिंह होशियारपुर और डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी मानसा में जि़ला स्तरीय समारोहों में राष्ट्रीय झंडा फहराएंगेे। यह जानकारी पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां जारी प्रैस बयान के द्वारा दी।

अलग-अलग जिलोंं में होने वाले समारोहों और मुख्य मेहमानों के विवरण जारी करते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा जालंधर, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा, वन, वन्य जीव और कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत फरीदकोट, ग्रामीण विकास एवं पंचायत व शहरी विकास मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा फिरोजपुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी फतेहगढ़ साहिब, सामाजिक सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट मंत्री अरुणा चौधरी कपूरथला, उच्च शिक्षा और जल सप्लाई एवं सेनिटेशन मंत्री रजिया सुलताना रूपनगर, शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी लुधियाना, खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी मोगा, सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा एस.बी.एस.नगर, बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ तरन तारन, राजस्व मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया गुरदासपुर, पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू फाजिल्का, लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला संगरूर, उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा पठानकोट और खाद्य एवं सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले मंत्री भारत भूषण आशु मुक्तसर साहिब में राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Capt Amarinder Singh will hoist the national flag in Patiala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm capt amarinder singh, republic day, patiala, national flag, hoist, state level celebrations, सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved