नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करके धान की पराली न जलाने के एवज़ में किसानों को मुआवज़ा देने पर ज़ोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सीसीएल. के 31,000 करोड़ रुपए के अंतर के निपटारे और श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के लिए सहायता के लिए प्रधानमंत्री के दख़ल की माँग की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने पराली जलाने की समस्या की रोकथाम के लिए किसानों को फ़सल पर 100 रुपए प्रति क्विंटल मुआवज़ा देने के लिए प्रधानमंत्री से मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा मोदी ने किसानों की समस्या के प्रति हमदर्दी व्यक्त की। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मोदी को बताया कि कटाई की ॠतु ख़त्म होने पर राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बावजूद पराली जलाने की समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है जिस कारण इसको तत्काल हल करने की ज़रूरत है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यू.टी. चण्डीगढ़ में अधिकारियों की नियुक्ति सम्बन्धी 60:40 के अनुपात के साथ छेड़छाड़ न करने बारे केंद्र सरकार के फ़ैसले के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने मीटिंग बारे विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने मोदी से अपील की कि साझी जि़म्मेदारी के सिद्धांत पर सी.सी.एल. के 31,000 करोड़ रुपए के अंतर के निपटारे के लिए केंद्र वित्त मंत्रालय को गौर करने के लिए कहा जाये।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope