चंडीगढ़। ‘हमारा नारा, कैप्टन दोबारा’ के नारों की गूंज के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह तब तक राजनीति को अलविदा नहीं कहेंगे, जब तक वह नौजवानों के लिए रोजगार और प्रगतिशील पंजाब में सभी की तरक्की के लिए उचित मौके पैदा किए जाने को यकीन नहीं बना लेते। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुरुवार को कांग्रेस भवन में पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिन्दर सिंह ढिल्लो समेत नए चुने अधिकारियों के पद संभालने के मौके पर यूथ कांग्रेसी सदस्यों और वर्करों को संबोधन करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह राज्य की तरक्की और विकास के लिए इसको अपना नेतृत्व देना जारी रखेंगे।
नौजवानों के एकत्रित जलसे के दौरान नारों की गूंज में मुख्यमंत्री ने प्रण लेते हुए कहा, ‘यह मेरा राज्य है और आप सभी मेरे अपने लोग हो। मैं आपकी ख़ातिर सदा यहीं रहूंगा और तब तक कहीं नहीं जाऊंगा, जब तक पंजाब के हरेक नागरिक के कल्याण को यकीनी नहीं बना लेता।’ बहुत से नौजवान तो यह मांग करते हुए भी सुने गए कि उनको (कैप्टन अमरिन्दर सिंह) आगे भी कई बार राज्य की बागडोर संभालते रहना चाहिए।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने नए चुने अधिकारियों को भरोसा दिया कि राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए उनकी सरकार पूरा समर्थन देगी। उन्होंने नौजवान नेताओं के साथ वायदा किया कि राज्य और यहां के नौजवानों के हित में किसी भी काम के लिए उनको सभी विभागों में अधिकारियों और अन्य द्वारा पूरा सत्कार दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने नौजवानों को मुल्क की रक्षा और लोकतंत्र एवं धर्म निरपेक्ष संवैधानिक नैतिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए आगे आने का न्योता दिया। राज्य की मौजूदा स्थिति को बहुत ही चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक शासन मुहैया करवा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुल्क की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी और संविधान को समाजवादी लोकतांत्रिक गणतंत्र की प्रस्तावना के आधार पर तैयार किया। उन्होंने कहा कि चाहे संविधान की विभिन्न धाराओं में कई बार संशोधन किए गए परन्तु संविधान की प्रस्तावना सदा ही अनछुई रही है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope