• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह कल्याण के निधन पर शोक व्यक्त किया

Chief Minister condoles the demise of former MP Mohinder Singh Kalyan - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता और पूर्व राज्य सभा सदस्य मोहिंदर सिंह कल्याण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनका आज सुबह लुधियाना में संक्षिप्त बीमारी के पश्चात निधन हो गया।एक शोक संदेश द्वारा मुख्यमंत्री ने मृतक के दुखी परिवार से अपनी सहानुभूति प्रकट की है।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री कल्याण को पार्टी का अनुशासित और समर्पित नेता बताते हुये कहा कि वह हमेशा समाज के दबे-कुचले वर्गो की भलाई के लिए वचनबद्ध रहे।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पूर्व राज्य सभा सदस्य और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति सैल के पूर्व चेयरमैन श्री कल्याण ने अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन के दौरान पिछड़े वर्गो के कल्याण एवं हितों के लिए आवाज बुलंद की और जमीनी स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने के लिए अथक मेहनत की।लुधियाना के प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता वर्ष 1992-98 के दौरान राज्य सभा के सदस्य रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister condoles the demise of former MP Mohinder Singh Kalyan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister condoles the demise of former mp mohinder singh kalyan, पंजाब सरकार, punjab goverment, captain amrinder singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved