• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की शेर-ए-पंजाब टी20 कप के खिलाड़ियों संग मुलाकात, अभिषेक-अर्शदीप भी रहे मौजूद

Chief Minister Bhagwant Mann Meets Sher-e-Punjab T20 Cup Players; Abhishek and Arshdeep Also Present - Punjab-Chandigarh News in Hindi

पंजाब । शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। टूर्नामेंट का ऑक्शन 9 अगस्त को होना है। इससे एक दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों संग खास मुलाकात की। भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खिलाड़ियों संग हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री के साथ भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा, "शेर-ए-पंजाब टी20 कप के खिलाड़ियों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। पंजाब की धरती ने हमेशा देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। हमारी सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और राज्य को खेल के क्षेत्र में और भी मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।" मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टूर्नामेंट के शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "इस टी20 कप में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मैच 30 अगस्त से 13 सितंबर तक पीसीए क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली में खेले जाएंगे। खेलता पंजाब, बढ़ता पंजाब।"
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें अमृतसर, बठिंडा, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना और मोहाली की टीम शामिल होंगी। 9 अगस्त को टूर्नामेंट के ऑक्शन में कुल 250 खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें से तकरीबन 120 प्लेयर्स के नामों पर छह फ्रेंचाइजी बोली लगाती हुई नजर आ सकती हैं। हर टीम अधिकतम 20 खिलाड़ी अपने स्क्वॉड में रख सकती है।
हर फ्रेंचाइजी का सैलरी पर्स 45 लाख रुपये होगा। इस लीग में मूल रूप से पंजाब के रहने वाले इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल भी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का फॉर्मेट राउंड रॉबिन होगा। इसके बाद नॉकआउट स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Bhagwant Mann Meets Sher-e-Punjab T20 Cup Players; Abhishek and Arshdeep Also Present
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arshdeep singh, sher-e-punjab, chief minister bhagwant mann, bhagwant mann, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved