• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य में बैंकों में कार्यरत अधिकारीयों के साथ मीटिंग की

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजऱ मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डॉ. एस करुणा राजू द्वारा अपने कार्यालय में पंजाब राज्य में काम कर रहे विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधिों के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग को संबोधन करते हुए मुुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डॉ. एस करुणा राजू ने कहा कि चुनाव अयोग द्वारा पारदर्शी, भयमुक्त और सभी राजनैतिक पार्टियां को चुनाव लड़ने के लिए समान माहौल मुहैया करवाने के लिए नियम तय किये गए हैं। इन नियमों को सही तरह लागू करने के लिए अयोग की हिदायतों के अनुसार कई टीमें भी स्थापित की गई हैं जोकि लगातार विभिन्न कार्यों का मुल्यांकन कर रही हैं। डॉ. राजू ने बताया कि पंजाब राज्य में चुनाव लडऩे के इच्छुक व्यक्तियों के लिए चुनावी ख़र्च की सीमा भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 70 लाख रुपए मानी गई है और यह सारा खर्च उम्मीदवार द्वारा चुनावी ख़र्च के लिए भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार खुलवाए गए खातों के माध्यम से ही करना होता है। डॉ. राजू ने कहा कि बैंक इस बात को यकीनी बनाएं कि चुनावी ख़र्च के लिए भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार खुलवाए जाने वाला खाता खुलवाने में किसी को कोई दिक्कत न आए और साथ ही उम्मीदवार और उसके पारिवारिक सदस्यों के पहले से चल रहे बैंक खातों की गतिविधियों की अच्छी तरह निगरानी की जाये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Election Officer Punjab held meetings with officials working in banks in the state
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief election officer punjab dr s karuna raju, punjab, various banks, meetings, punjab news\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved