चंडीगढ़। पंजाब कृषि विभाग ने उन किसानों और किसान ग्रुपों के लिए बिलों और मशीनों की तस्दीक की तारीख 7 नवंबर तक बढ़ा दी है, जिन्होंने फसलों के अवशेष/धान की पराली के खेतों में निपटारे के लिए कृषि मशीनरी की खरीद स्कीम के तहत आवेदन दायर किए हैं। यह अब विभाग द्वारा स्वीकृत की जाएगी। विभाग के सचिव काहन सिंह पन्नू ने बताया कि इस संबंध में पहले तारीख 24 अक्टूबर, 2018 थी। किसानों द्वारा पराली न जलाने के अपनाए गए रास्ते का जि़क्र करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि और किसान भी पराली न जलाने का रास्ता अपनाएंगे। यह भूमि की उत्पादकता के लिए लाभदायक होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope