चंडीगढ़। श्री सनातन धर्म सभा डेराबस्सी (रजि. 48) डेराबस्सी शहर में रेलवे
फाटक के पास भव्य श्रीराम मंदिर बनवाएगी। इस पर करीब एक डेढ़ करोड़ की लागत
आएगी। मंदिर के निर्माण के लिए शहर की वयोवृद्ध महिला कीर्तन मंडली की
सदस्य सावित्री देवी और कौशल्या देवी ने भूमि पूजन की औपचारिक रस्म पूरी
की। यह मंदिर पूरे डेराबस्सी हलके में सबसे बड़ा और भव्य होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
करीब
पौने तीन सौ गज में बनने वाले इस मंदिर का आकर्षक मॉडल श्रद्धालुओं को
देखने के लिए श्रीराम मंदिर परिसर में रखा गया है। श्री रामायण के सुंदर
पाठ के भोग के बाद भूमि पूजन कार्यक्रम सनातन धर्म सभा के प्रधान व्यास की
देखरेख में हुआ। सभा के महासचिव पवन उर्फ अनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र
अरोड़ा, वरिष्ठ सदस्यों में खैराती लाल, रोशन लाल, कृष्ण लाल उपनेजा, सोमनाथ
शर्मा, बलदेव कुमार ने भी भूमि पूजन के दौरान निर्माण कार्य की शुरुआत की।
शक्ति नगर महिला मंडल ने भजन प्रस्तुत किए और अपनी ओर से दो लाख रुपए
मंदिर निर्माण के लिए भेंट किए। प्रधान सुशील व्यास ने बताया कि पहले भी
महिला मंडल द्वारा चढ़ावे के रूप में धनराशि एकत्र कर यहां हाल का निर्माण
कराया गया था।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope