चंडीगढ़। पंजाब के राजस्व मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने बताया है कि राज्य के निवासियों को एक और सुविधा प्रदान करते हुए सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियां कराने के लिए आने वाले लोगों को ’तत्काल सेवा’ मुहैया करवाई गई है। सोमवार से पूरे राज्य में इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्व मंत्री ने बताया कि पांच हजार रुपए अदा करके ’तत्काल सेवा’ की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है और सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में पहला घंटा यानी सुबह 9 से 10 बजे तक का समय उन लोगों के लिए आरक्षित रहेगा, जिन्होंने ’तत्काल सेवा’ की सुविधा ली है। सरकारिया ने आगे बताया कि जो लोग कंप्यूटर की ज्यादा जानकारी नहीं रखते, उनके लिए बहुत जल्द समय लेने की सुविधा सेवा केन्द्रों पर शुरू करने की योजना है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा पूरे पंजाब में 27 जून को शुरू हो गई थी और लोगों को यह सुविधा देने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन चुका है। अब तक राज्य में 1,62,410 दस्तावेज ऑनलाइन रजिस्टर किए जा चुके हैं।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope