चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिख कर ओटावा हवाई अड्डे में पंजाब के 2 विधायकों कुलतार सिंह संधवां और अमरजीत सिंह सन्दोआ को कैनेडा में दाखि़ल न होने देने सम्बन्धित मामले पर कार्रवाई की मांग की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए स्पीकर ने लिखा है कि भारत और कैनेडा की सभी विधानक संस्थाओं राष्ट्रमंडल पारलीमैंटरी एसोसिएशन की शाखाएं हैं और दोनों देशों के विधानक संस्थाओं के मैंबर सी.पी.ए. (कॉमनवैल्थ पारलीमैंटरी एसोसिएशन) के मैंबर हैं। एक तरफ तो हम दोनों देशों के विधायकों के मध्य सी.पी.ए. गतिविधियां जैसे भाईचारा, आपसी सांझ और सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान और संबंधों के सुधार आदि को प्रोत्साहन देने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी तरफ़ हमारे विधायकों/जनप्रतिनिधि के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब जायज वीजा रखने वाले इन नुमाइंदों द्वारा ओटावा हवाई अड्डे में अपनी पहचान का खुलासा किया गया तो कैनेडियन अथोरिटी का फर्ज बनता था कि वह इन विधायकों की सहायता करते और विनम्रता भरा व्यवहार अपनाते। स्पीकर ने इस बात पर जोर दिया कि हालात चाहे जो भी थे, पंजाब के विधायकों के प्रति कैनेडियन अथोरिटी की तरफ से दिखाया गया ऐसा व्यवहार सही नहीं था, जो गंभीर चिंता की बात है। उन्होंने लिखा कि भारत सरकार कैनेडा और दूसरे देशों से भारत के दौरे पर आने वाले जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा अपमानजनक व्यवहार कभी भी नहीं करती।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope