चंडीगढ़। पंजाब मंत्रिमंडल के विस्तार को आज मंजूरी मिल गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच नौ विधायकों के नामों पर सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से विचार विमर्श करने के बाद आज यह जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रदेश की पार्टी प्रभारी आशा कुमारी, सह प्रभारी हरीश चौधरी भी उनके साथ थे। कैप्टन सिंह राज्य के कार्यों तथा मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में कल से दिल्ली में ही थे। हालांकि इस विस्तार में किसी मंत्री का विभाग बदलने जैसी कोई संभावना नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कल भी राहुल गांधी के साथ बैठक हुई थी, लेकिन नामों पर सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद दुबारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रदेश की पार्टी प्रभारी आशा कुमारी के साथ राहुल गांधी से हुई मीटिंग में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नाम तय कर दिए गए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। हालांकि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में शामिल होने वालों के नामों का खुलासा नहीं किया। इनमें विधायक सुखजिंदर रंधावा, विजय इंदर सिंगला, ओपी सोनी, सुखविंदर सुख सरकारिया, बलवीर सिंह सिद्धू , श्याम सुंदर अरोड़ा, भारत भूषण आशू, गुरप्रीत कांगड, राणा गुरमीत सोढ़ी आदि के शामिल होने की चर्चाएं हैं।
पुडुचेरी मेें पीएम मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, देखें तस्वीरें
असम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नगांव के महामृत्युंजय मंदिर में पूजा की, देखें तस्वीरें
पश्चिम बंगाल में भाजपा का लोखो सोनार बांग्ला मेनिफेस्टो क्राउडसोर्सिंग अभियान शुरू, यहां पढ़ें
Daily Horoscope