चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ‘आदि कवि’ भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के पवित्र अवसर पर पंजाब के लोगों को बधाई दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने भगवान वाल्मीकि की अमर रचना रामायण के लिए उनकी प्रशंसा की और लोगों को इस महान प्राचीन ग्रंथ में दिखाई शिक्षाएं अपनाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने महान ग्रंथ रामायण में दर्ज भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं की महत्ता पर जोर देते हुए लोगों को इसमें दिखाए गए सच्चाई और नेकी के मार्ग पर चलने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने इस पवित्र दिवस को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावना की भावना से मिल-जुलकर मनाने की बात कही है।
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope