चंडीगढ़। इंडोनेशिया की धरती पर जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू होने जा रहे 18वें एशियाई खेलों में भारतीय खेल दल में पंजाब पुलिस के 20 अफसर-जवान भी शामिल हैं, जो विभिन्न खेलों में भारत की प्रतिनिधित्व करेंगे। पंजाब पुलिस के 19 खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक 10 खेलों में भारत के लिए पदक जीतने के लिए पूरी मेहनत लगाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंजाब पुलिस प्रमुख सुरेश अरोड़ा ने एशियाई खेलों के लिए सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। डीजीपी अरोड़ा ने कहा कि यह पंजाब पुलिस के लिए गौरवमयी वाली बात है कि एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े खेल मुकाबलों में पंजाब पुलिस के अफसर-जवान भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस जहां देश की सुरक्षा के लिए अपना योगदान दे रही है, वहीं खेल द्वारा भी देश का नाम रोशन कर रही है। इतिहास में पंजाब पुलिस के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं और इस बार भी एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा।
एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों संबंधी विवरण देते हुए पंजाब पुलिस के खेल सचिव कम एसपी ओलम्पियन बहादर सिंह ने बताया कि सबसे अधिक पांच खिलाड़ी हैंडबॉल में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें एआईआई कर्मजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर हरजिन्दर सिंह, सब इंस्पेक्टर वनिता शर्मा, सब इंस्पेक्टर राजवंत कौर और सब इंस्पेक्टर मनिन्दर कौर शामिल हैं। इसके बाद छह खेल हॉकी, जूडो, कबड्डी, वाटर स्पोर्टस, कुश्ती और वॉलीबॉल में दो -दो खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं।
राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी आवास
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
साबरमती से प्रयागराज का सफर खत्म : अतीक, भाई अशरफ व तीसरा आरोपी फरहान नैनी जेल में, उमेशपाल अपहरण कांड में कल कोर्ट में करेंगे पेश, फैसला सुनाया जाएगा
Daily Horoscope