• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय का 72वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी छात्रों को सम्मानित

Chandigarh: 72nd annual convocation of Punjab University today, President Draupadi Murmu will felicitate students - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित भी करेंगी।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। इस अवसर पर वे 664 महिला विद्यार्थियों सहित 740 विद्यार्थियों को डिग्री और 70 विद्यार्थियों को पदक प्रदान करेंगी।

पंजाब विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "पंजाब विश्वविद्यालय अपने 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी और दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।"

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 से 12 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने 10 मार्च को हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी। वहीं, 11 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू पंजाब के बठिंडा में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के बठिंडा में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा था, "गुरमत के दर्शन की शिक्षा से जुड़ी यह पावन भूमि आप सबकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की भूमि है, यह आप सभी विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है। सिख गुरु साहबों के त्याग, बलिदान और उनकी शिक्षा से सिंचित इस पवित्र भूमि को मैं नमन करती हूं।"

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू के पंजाब और हरियाणा दौरे पर पहुंचने पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में उनका स्वागत किया था। इस दौरान राष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh: 72nd annual convocation of Punjab University today, President Draupadi Murmu will felicitate students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab university, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved