चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख कर प्रस्तावित दिल्ली -अमृतसर -कटरा एक्सप्रैस-वे प्रोजैक्ट को जल्दी मंजूरी देने की मांग की है। भारत सरकार ने इस एक्सप्रैस-वे को ग्रीनफील्ड प्रोजैक्ट के तौर पर प्रस्तावित किया है जो राष्ट्रीय राजधानी को महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों अमृतसर (पंजाब) और कटरा (जम्मू एवं कश्मीर) के साथ जोड़ेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष की शुरूआत में पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की तरफ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिल कर इस प्रस्तावित एक्सप्रैस-वे प्रोजैक्ट के मार्ग संबंधी विचार-विमर्श किया गया था जो हरियाणा और पंजाब में से गुजऱता हुआ अमृतसर तक जायेगा।
इसके बाद पंजाब सरकार ने अमृतसर से इस मार्ग को शुरू करने अपनी सहमति दे दी थी जो सीधा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली को जायेगा। हालाँकि केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस मार्ग को मंजूरी देने संबंधी औपचारिक फैसला अभी किया जाना है। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भारत सरकार को यह प्रोजैक्ट जल्दी मंज़ूर करने की अपील की है जिससे जहां सडक़ संपर्क में और सुधार होगा, वहीं क्षेत्र के सामाजिक -आर्थिक विकास को और प्रौत्साहन मिलेगा।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope