• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्र ने दिया पंजाब को झटका, ना ब्याज माफ हुआ ना ही मिली राहत

Center gave a blow to Punjab, did no interest is forgiven, neither gave the relief - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) को माफ करने की मांग ठुकरा कर पंजाब को बड़ा झटका दिया है। कैप्टन ने पासवान से मुलाकात कर 31000 करोड़ की सीसीएल या ब्याज माफ करने की मांग की थी। पासवान ने इससे साफ इन्कार करते हुए लंबी अवधि के बॉन्ड के सहारे मदद का भरोसा दिया है। पंजाब सरकार की कोशिश थी कि सीसीएल की राशि माफ न भी हो, तो कम से कम ब्याज ही माफ करवा लिया जाए, लेकिन सरकार को राहत नहीं मिली। वित्त मंत्रालय ने भी नहीं दिया मांग पर ध्यान मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, सीसीएल पर ब्याज माफी को लेकर पंजाब सरकार ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय से भी गुजारिश की थी, लेकिन उसने भी ब्याज माफ करने की मांग पर ध्यान नहीं दिया। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से भेजे गए पत्र को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को भेजा था, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस मांग को ठुकरा दिया।
ब्याज की रकम 18500 करोड़
सीसीएल की मूल रकम 12500 करोड़ है, जबकि इस पर ब्याज की रकम 18500 करोड़ हो चुकी है। नतीजतन भारी भरकम रकम को केंद्र किसी भी सूरत में माफ करने को तैयार नहीं है। एफसीआई की ओर से अनाज खरीद को लेकर पंजाब सरकार ने केंद्र से यह धनराशि किसानों की फसल के भुगतान के लिए ली थी। अब सीसीएल के 31000 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए पंजाब सरकार को बीस वर्षों तक करीब 270 करोड़ प्रति माह का ब्याज चुकाना होगा।
पासवान

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Center gave a blow to Punjab, did no interest is forgiven, neither gave the relief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union food and supply minister ramvilas paswan, chief minister capt amrendra singh, cash credit limit, chandigarh hindi news, punjab hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved