• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केंद्र ने गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य में मामूली वृद्धि करके खानापूर्ती की : कैप्टन अमरिन्दर

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किए 85 रुपए प्रति क्विंटल की मामूली वृद्धि को अपर्याप्त बताते हुए रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामूली वृद्धि से खेती लागतों की कीमतों में हुई वृद्धि की भरपाई भी नहीं होगी। केंद्र सरकार के इस फ़ैसले को खानापूर्ती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वृद्धि से किसानों की बड़ी समस्याओं का हल होना तो एक तरफ़ रहा, इससे संकट में डूबी किसानी को अंतरिम राहत मिलने की भी कोई उम्मीद नजऱ नहीं आती। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा 100 रुपए प्रति क्विंटल बोनस का ऐलान न करने पर सख्त आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने फ़सल काटने के बाद पराली का निपटारा करने के लिए यह बोनस देने की माँग बार-बार उठाई थी जिसको केंद्र ने कोई स्वीकृति नहीं दी। उन्होंने कहा कि इससे पता लगता है कि मोदी सरकार किसानों का भला करने में बिल्कुल संजीदा नहीं जबकि देश भर के किसान बहुत बुरी स्थिति से गुजऱ रहे हैं और यहाँ तक कि कई किसानों ने खुदकुशी का रास्ता भी अपना लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूँ के भाव में की गई ताज़ा वृद्धि से राज्य सरकार की तरफ से की गई माँग की पूर्ति नहीं की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Center did a minor increase in the minimum support price of wheat: Captain Amarinder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister captain amarinder singh, central government, minimum support price, chandigarh, punjab news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved