• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से अपील की, यहां पढ़ें

Capt Amarinder Singh appealed to Union Minister Rajnath Singh, read here - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि वह कोविड -19 संकट के मद्देनजऱ लगाए गये राष्ट्रीय स्तर के लॉकडाऊन में फंसे सेवा मुक्त सैनिकों को उनके पैतृक राज्योंं में जाने के लिए विशेष आज्ञा दिलाएं। केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा कि यदि उनको तुरंत घर वापस भेजना संभव नहीं होगा तो देश भर के कमांड हैड क्वार्टरज़ को निर्देश दिए जाएँ कि पूर्व सैनिकों का तब तक विशेष ख्याल रखा जाये जब तक उनको घर जाने के लिए अपेक्षित आज्ञा नहीं मिल जाती। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा कि देश की रक्षा करने वाली हथियारबंद सेनाओं में पंजाब अपना बेहतरीन योगदान डालता है। हर महीने बड़ी संख्या में सैनिक अपनी सर्विस से रिटायर होते हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवा मुक्त होते सैनिकों में पंजाब से सम्बन्धित सैनिकों की भी काफ़ी संख्या होती है जो इस समय पर लॉकडाऊन के कारण अपने राज्य में वापस जाने से असमर्थ हैं जिस कारण उनको अपनी आखिरी तैनाती वाले स्थान पर रहना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘नि:संदेह उनको इस समय पर मानसिक परेशानी में से गुजऱना पड़ रहा है क्योंकि वह अपने परिवार वाले और नज़दीकीयों के पास जाने से असमर्थ हैं।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Capt Amarinder Singh appealed to Union Minister Rajnath Singh, read here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: capt amarinder singh, union minister rajnath singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved