मीटिंग में विचार-विमर्श के बाद मंत्रिमंडल ने लोगों को विवाह की
रस्मों को मुलतवी करने या विवाह में 50 से अधिक व्यक्ति इकठ्ठा न करने की
अपील की। धार्मिक नेताओं और डेरा मुखियों को अपने धार्मिक समागमों को सीमित
करने और अपने अनुयायियों को कोरोनावायरस के खतरे के प्रति जागरूक करने की
अपील भी की गई।
मंत्रिमंडल की मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी
मंत्रियों को कहा कि वह प्रशासनिक और सिविल अधिकारियों के सहयोग के साथ
स्थिति का नजदीकी से जायज़ा लेने और अपने सम्बन्धित जिलों में रोकथाम
उपायों के लागू करने को यकीनी बनाएं। उन्होंने समूह मंत्रियों से अपील की
कि वह अपने जिलों में इस स्थिति के बारे में स्पष्टता बनाये रखें और लोगों
में विश्वास बढ़ाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ बाकायदा मीटिंगें करें।
कैप्टन
अमरिन्दर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए
सभी जि़ला अस्पतालों में वेंटिलेटरों की उपलब्धता को यकीनी बनाने की हिदायत
की। उन्होंने प्राइवेट और सरकारी बसों में वाहनों की सफ़ाई और सवारियों की
सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए बसों में सवारियों के प्रयोग के लिए हैड
सैनिटाइजर रखने के आदेश भी दिए।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope