• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

पंजाब सीएम के घर के पास मिला बम : पुलिस ने पूरा इलाका सील किया...देखिए फोटो

चंडीगढ़। सेक्टर 2 में राजिंदरा पार्क में सोमवार को दोपहर जिंदा बम मिलने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। इस पार्क के पास ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान और हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर के निवास हैं। कुछ ही दूरी पर हेलीपेड भी, जहां पंजाब के सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड करता है। खबर आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। चंडीगढ़ पुलिस की अलग अलग टीमें बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड लेकर पहुंच गए हैं। तलाशी जारी है। बम को चारों तरफ से कवर दिया गया है। वहीं चंडीमंदिर में आर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है। आर्मी की बम डिस्पोजल टीम भी चंडीगढ़ पहुंच गई है। #Chandigarh, #punjab, #Bombfound, #bhagwatman, #manoharlalakhatter, जानकारी के मुताबिक, राजिंदरा पार्क में आम के बाग में यह बम पड़ा हुआ मिला था। यह क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में आता है। इधर से गुजर रहे किसी राहगीर को यहां बम जैसी वस्तु दिखी थी। इसकी सूचना उसने 100 नंबर पर पुलिस को दी। खबर लगते ही इस इलाके के पुलिस अधिकारी और चंडीगढ़ की डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई है। जांच के बाद यहां एक जिंदा बम मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bomb found near Punjab CM house: Police sealed the entire area, Army is also reaching...see photo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab, bombfound, bhagwatman, manoharlalakhatter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved