• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में मान सरकार की बड़ी सौगात, आज से शुरू होंगे 400 मोहल्ला क्लीनिक

Big gift of Honble Government in Punjab, 400 mohalla clinics will start from today - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के मान सरकार लोगों को 27 जनवरी को बड़ी सौगात देने जा रही है। 27 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान 400 मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करने जा रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी ने पहले चरण में 100 आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया था। अब पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या कुल मिलाकर 500 हो जाएगी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा- लोगों के पैसे लोगों के नाम। आज पंजाब में 400 आम आदमी क्लीनिक और खुलने जा रहे हैं... अब कुल 500 आम आदमी क्लीनिक लोगों की सेवा के लिए समर्पित होंगे.. जहां लोगों को मुफ्त और अच्छा इलाज मिलेगा... हम जो कहते हैं, करते हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के मात्र साल भर के भीतर ही पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई है। चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। अब हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके सभी वादों को एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना है कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big gift of Honble Government in Punjab, 400 mohalla clinics will start from today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, mann government, big gift, chief minister bhagwant mann, 400 mohalla clinics, start, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved