• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं', अपने ऊपर हुए हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल

Attempts to create unrest in Punjab will not be tolerated, said Sukhbir Singh Badal after the attack on him. - Punjab-Chandigarh News in Hindi

नांदेड़/चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तख्त श्री हजूर साहब में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंजाब की शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों का मकसद पंजाब की शांति व्यवस्था को भंग करना है। अकाली दल के अध्यक्ष के तौर पर मैं इसे कभी होने नहीं दूंगा। न ही मेरे पिता ने इसकी इजाजत दी।" सुखबीर सिंह बादल ने अपने ऊपर हुए हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि हमलावरों ने दोनों बार सबसे पवित्र स्थानों को निशाना बनाया।
उन्होंने कहा, "पहली बार गोल्डन टेम्पल में और दूसरी बार तख्त हजूर साहिब में मुझ पर हमला किया गया। न मैं डरा हूं और न कभी डरूंगा।"
सुखबीर सिंह बादल ने स्पष्ट किया कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने असामाजिक तत्वों और पंजाब विरोधी ताकतों के आगे कभी झुकना नहीं सीखा। उन्होंने हमेशा यही संदेश दिया कि सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपस में भाईचारे के साथ रहें।
सुखबीर बादल ने कहा कि चाहे गोल्डन टेम्पल हो या तख्त श्री हजूर साहब, पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश करने वाली ताकतों ने उन पर हमला किया। लेकिन गुरु साहिब की कृपा और आशीर्वाद से वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वे न किसी धमकी से डरते हैं और न ही पीछे हटेंगे।
बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक निहंग ने हमला किया था। इस हमले ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोपी के बारे जांच एजेंसियां पूरी जानकारी जुटा रही हैं। आरोपी के बैकग्राउंड की जांच की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उसने सुखबीर सिंह बादल पर हमला क्यों किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attempts to create unrest in Punjab will not be tolerated, said Sukhbir Singh Badal after the attack on him.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sukhbir singh badal, chandigarh, takht sri hazur sahib, shiromani akali dal president sukhbir singh badal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved