• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केजरीवाल ने लगाया आरोप- पंजाब सरकार पराली दहन रोकने में विफल

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब सरकार पर पराली-दहन पर रोक लगाने में विफल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में पराली-दहन के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 25 अक्टूबर के बाद प्रदूषण बढ़ा है। अरविंद केजरीवाल ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने देखा है कि 25 अक्टूबर के बाद प्रदूषण का स्तर असामान्य ढंग से बढ़ा है। यह और किसी वजह से नहीं बल्कि पंजाब में पराली-दहन के कारण बढ़ा है। पंजाब में पराली-दहन की उपग्रहीय तस्वीर देखने का दावा करने वाले केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के मुकाबले पंजाब में पराली-दहन की घटनाएं ज्यादा हुई हैं। तस्वीर में भठिंडा, अमृतसर और पंजाब के अन्य जिलों में पराली-दहन दिखता है। हरियाणा में अंबाला के चारों ओर उत्तरी हरियणा क्षेत्र में भी यह सीमित है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार और प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरणों को पराली-दहन के खतरों को गंभीरता से लेना चाहिए और हर साल की इस समस्या का स्थायी समाधान तलाशना चाहिए। इससे दिल्ली में भारी प्रदूषण होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arvind Kejriwal charges Punjab Government fails
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvind kejriwal, charges, punjab government fails, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved