चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को ऊर्जा मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि मुख्यमंत्री ने इसके बाद औपचारिक स्वीकृति के लिए उनका इस्तीफा राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनोर के पास भेज दिया। उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री को इस्तीफा भेजने के कुछ ही घंटों के बाद राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली से आने के बाद से अस्वस्थ होने के कारण अमरिंदर सिंह ने शनिवार सुबह सिद्धू का इस्तीफा देखा।
प्रवक्ता ने कहा कि एक वाक्य के इस्तीफे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope