उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में
स्मार्ट क्लास रूमों के अलावा छतों पर सौर्य ऊर्जा प्लांट भी लगाऐ जाएंगे।
उन्होंने यह भी ऐलान किया कि विभाग ने छात्राओं को मुफ़्त सैनेटरी नैपकिन
मुहैया करने का फ़ैसला किया है और इसलिए 10 करोड़ रुपए के टैंडर जारी किये
गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षिक सैशन से हरेक हलके में 10 -10 मॉडल
स्कूल बनाऐ जाएंगे।
अन्य विवरण देते हुए सोनी ने कहा कि
विद्यार्थियों की वर्दियों के लिए 80 करोड़ रुपए के टैंडर भी अलॉट किये गए
हैं और बच्चों को एक हफ़्ते में वर्दियां मिलनी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने
और कहा कि अब तक कुल 2,524 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तबदील किया जा
चुका है। इस समुची कवायद का मकसद मानक शिक्षा देने के लिए शिक्षा प्रणाली
को सुचारू बनाना है, शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह विभाग का सबसे अहम
प्रोजैक्ट है।
जिसका मकसद पंजाब के शिक्षा ढांचे का नवीनीकरण करना है।
उन्होंने कहा कि इस पहलकदमी से बढ़ -फूल रहे प्राईवेट स्कूल सभ्याचार को भी
नकेल डलेगी। उन्होंने कहा कि इन स्मार्ट स्कूलों में से निकलने वाले
विद्यार्थी इस मुकाबले के युग में कोई भी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर
सकेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope