• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में अलर्ट जारी, बर्ड फ्लू को रोकने के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार

Alert issued in Punjab, Punjab fully ready to stop bird flu - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू का कोई भी मामला पंजाब में अभी तक सामने नहीं आया है, फिर भी पंजाब सरकार ने राज्य में इस संबंधी अलर्ट जारी कर दिया है और यह अपने पड़ोसी राज्यों में यह बीमारी फैलने के कारण पंजाब को इस प्रकोप के संभावित प्रभाव से सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश सहित कम से कम चार राज्यों में बर्ड फ़्लू के मामलों की रिपोर्ट 12 स्थानों से मिली है। इसके अलावा हरियाणा के पंचकूला जिले में 4 लाख मुर्गों की मौतें हुई हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए कि राज्य के किसी भी हिस्से में इस तरह के मामले या पक्षी की मौत की सूचना नहीं मिली है, मुख्य सचिव विनी महाजन ने संदिग्ध बर्ड फ्लू के मामलों के नमूने, परीक्षण और निगरानी को बढ़ाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति से लडऩे के लिए सभी आवश्यक लॉजिस्टिक और फंड उपलब्ध हैं।
महाजन गुरुवार को यहां अन्य राज्यों, विशेष रूप से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में यह बीमारी फैलने के कारण राज्य में इसे फैलने से रोकने हेतु इसकी स्थिति और तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं।
ऐसे मामलों की रोकथाम और इलाज में शामिल दस संबंधित विभागों के प्रमुखों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि वे राज्य में किसी भी पक्षी की असामान्य मौत का पता लगाने के लिए पूरी तरह अलर्ट रहें और कड़ी निगरानी रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alert issued in Punjab, Punjab fully ready to stop bird flu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary vini mahajan, punjab hindi news, punjab hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved