• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अकाली दल सबसे छोटी उंगली को खून लगा कर शहीद बनने का ढोंग बंद करें: रंधावा

Akali Dal should stop the pretense of becoming the martyr by killing the smallest finger - Sukhjinder Singh Randhawa - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। तख्त हजूर साहिब का प्रधान लगाने के मामले में महाराष्ट्र की भाजपा सरकार की दखल अंदाजी संबंधी अकाली नेता और भाजपा के विधायक मनजिन्दर सिरसा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि अकाली दल सबसे छोटी उंगली को खून लगा कर शहीद बनने का ढोंग रचना बंद करें। रंधावा ने कहा कि यदि अकाली दल को सचमुच लग रहा है कि भाजपा सचमुच सिखों के मसलों में दखल अंदाजी देती है तो भाजपा की केंद्र सरकार में अकाली दल की कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल इस्तीफ़ा देकर रोष दिखाए। उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने हरसिमरत कौर मंत्री पद के ख़ातिर पंजाब और सिखों के हित भाजपा की केंद्रीय लीडरशिप के आगे गिरवी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आर. पी. सिंह ने भी अकाली दल पर तंज कसा है कि पहले सरकार में से बाहर आओ फिर हिस्सेदारी तोडऩे की धमकी दो।
कांग्रेसी नेता ने कहा कि आज एक बयान के द्वारा सिखों के हिमायती होने का ढकोसला कर रहे दिल्ली के अकाली नेता मनजिन्दर सिंह सिरसा खुद तो भाजपा के चुनाव निशान पर दिल्ली के राजौरी गार्डन हलके से विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि अकालियों का दोहरा चैहरा सिखों के सामने नंगा हो गया है और अब यह खोखले बयानों के द्वारा सिख हितैषी होने का दिखावा बंद करें। उन्होंने कहा कि यू पी ए सरकार के दौरान कांग्रेस के समकालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 400वें पर्व के अवसर पर हजूर साहिब में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए थे जिसको दुनिया में बसता कोई भी सिख अभी तक नहीं भूला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akali Dal should stop the pretense of becoming the martyr by killing the smallest finger - Sukhjinder Singh Randhawa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sukhjinder singh randhawa, akali dal, shaheed, dhong, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, अकाली दल, शहीद, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved