चंडीगढ़। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने पर्यावरण दिवस पर प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को लिखे पत्र में कहा है कि सरकारी गाड़ियों को पहले इलेक्ट्रिक किया जाए। उसके बाद शहर की जनता पर कोई नया फैसला लागू किया जाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महिला कांग्रेस की प्रधान ने कहा कि सरकार एक तरफ तो स्मार्ट सिटी और इलेक्ट्रिक वाहनों का संदेश चंडीगढ़ में दे रही है। पेट्रोल में डीजल से चलने वाले उपकरण की रजिस्ट्रेशन भी आरएलए बंद करने जा रहा है। लेकिन, नगर निगम और प्रशासन क्यों नहीं इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहा। शहर में जगह-जगह इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के पॉइंट बनाए गए हैं।
दुबे ने पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को लिखे पत्र में कहा है कि घरों से कचरा कलेक्शन के लिए जो वाहन इस्तेमाल हो रहे हैं। भविष्य में उन्हें नगर निगम बैटरी से चलने वाले वाहनों में बदल दिया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि जब शहर में इलेक्ट्रिक बस से लेकर ई-रिक्शा चलाई जा रही है तो यह 390 वाहन और जो कुछ समय पहले ही नगर निगम ने डॉग कैचर और काऊ कैचर के रूप में गाड़ियां डीजल की खरीदी हैं, प्रशासन ने उन पर रोक क्यों नहीं लगाई।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope