• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लुधियाना जिले के 8 रजबाहे 31 मार्च तक पक्के होंगेः गुरमीत सिंह

8 highways of Ludhiana district will be paved by March 31: Gurmeet Singh - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। गिरते भूजल स्तर को देखते हुए किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी मुहैया करवाना मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की पहली प्राथमिकता है। पंजाब सरकार हर खेत को नहरी पानी पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। यह बात जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्न काल में विधायक मनप्रीत सिंह इयाली के सवाल के जवाब में कही। मीत हेयर ने कहा कि इस बार बजट में नहरों की मज़बूती और सफ़ाई के लिए जल संसाधन विभाग के लिए 2630 करोड़ रुपए रखे हैं। इस समय 870 करोड़ रुपए के 366 प्रोजेक्ट चल रहे हैं और 7 प्रोजेक्ट केंद्र को भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किसानों को नहरी पानी पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। मीत हेयर ने कहाकि लुधियाना जिले के अधीन आने वाले कालस रजबाहा, सराभा माइनर, रत्तोवाल माइनर, नूरपुर माइनर, बस्सिया सब-माइनर, कंगनवाल रजबाहा की बुर्जी 0-15250, अकालगढ़ रजबाहा और जस्सोवाल रजबाहा को पक्का करवाने का काम शुरू कर दिया है। यह काम 31 मार्च 2023 तक मुकम्मल कर दिया जाएगा।
इसके अलावा 2-आर रजबाहा सिस्टम, 3- आर रजबाहा सिस्टम और 4-आर रजबाहा, महौली माइनर, बल्लोवाल माइनर को पक्का कराने के प्रोजेक्ट पंजाब सरकार द्वारा मंज़ूर किए जा चुके हैं। इन रजबाहों और माईनरों को पक्का करने के लिए जल्द ही काम शुरू करने का प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-8 highways of Ludhiana district will be paved by March 31: Gurmeet Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ludhiana, gurmeet singh meet hair minister, chandigarh, aap punjab, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved