• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केबल पर लगेगा 5 रुपए टैक्स : सिद्धू

5 rupees tax will be charged on cable  said  Local Bodies Minister Navjot Singh Sidhu in Chandigarh - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। लोकल बॉडीज मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू ने केबल कनेक्शन धारकों को राहत देते हुए कहा कि केबल कनेक्शन पर सरकार 60 रुपए प्रति कनेक्शन नहीं सिर्फ 5 रुपए प्रति कनेक्शन टैक्स लगाएगी। यही रेट डीटीएच पर भी लागू होंगे। 16 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में सिद्धू इसका एजेंडा कैबिनेट में लाएंगे। दिसंबर में 4 नगर निगमों और 36 नगर पालिकाओं के होने वाले चुनाव में अकालियों के टैक्स के आरोपों से बचने के लिए सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि सिद्धू केबल और डीटीएच पर टैक्स घटाने के बहाने सुखबीर के करीबी फास्टवे केबल पर शिकंजा कसना चाहते हैं। इस संबंध में सिद्धू ने कहा, अकाली सरकार ने खजाने काे लूटा है। डीटीएच पर 60 रुपए प्रति कनेक्शन टैक्स लगाया हुआ है, जिससे सरकार को 54 करोड़ रुपए आमदनी होती है। डीटीएच के पंजाब में 16 लाख कनेक्शन हैं लेकिन लोग ज्यादा डीटीएच कनेक्शन लें इसके लिए केबल पर केवल 15 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस ही लगाई गई है, जिससे सरकार को मात्र 15 लाख रुपए सालाना ही मिलते हैं। हालांकि, राज्य में केबल के माध्यम से 40 लाख कनेक्शन दिए गए हैं। सिद्धू ने कहा, सभी के लिए एक समान पॉलिसी लाकर केबल, डीटीएच और इंटरनेट सर्विस के जरिए टीवी कनेक्शन के दरवाजे खोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 rupees tax will be charged on cable said Local Bodies Minister Navjot Singh Sidhu in Chandigarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 5 rupees tax on cable, local bodies minister, navjot singh sidhu chandigarh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved