• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेडां वतन पंजाब दियां का चौथा सीजन 5 सितंबर से शुरू होगा : मुख्यमंत्री

4th season of Khedan Watan Punjab Diyan to begin on September 5: Chief Minister - Punjab-Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होने जा रहे ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे सीजन के लिए आज अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य के इस सबसे बड़े खेल आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष लगभग 10 लाख खिलाड़ियों के इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद है, जबकि 38 खेलों के मुकाबले और चार पैरा-खेल पूरे पंजाब की खेल प्रतिभा को तराशने और निखारने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करेंगे।
इस बैठक की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा, “आज ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के आगामी सीजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और प्रबंधों का जायजा लिया। हमारी सरकार पंजाब की जवानी को खेलों से जोड़ने और राज्य को फिर से खेलों में नंबर एक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले विजेता खिलाड़ियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं पंजाब के सभी युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। क्यू.आर. कोड स्कैन करें और आज ही अपना पंजीकरण करवाएं। आइए, मिलकर पंजाब को खेलों में फिर से अग्रणी राज्य बनाएं।” बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह बहुत ही गर्व और संतुष्टि की बात है कि इस वर्ष इन खेलों में लगभग 10 लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर से छिपी हुई खेल प्रतिभा की पहचान करने, उसे प्रोत्साहित करने, तराशने और निखारने का सबसे बेहतरीन मंच है।”
इन खेलों की विशेषता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ विभिन्न पीढ़ियों के लोगों को एकजुट करती हैं। उन्होंने बताया कि “पिछले सीजनों में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों-दादा, पुत्र और पोते ने इन खेलों में हिस्सा लिया था।” उन्होंने बताया कि इस सीजन में 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु तक के 9 आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुल 38 खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जबकि चार पैरा-खेल—एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल—को भी शामिल किया गया है।
इन खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और पूरी तरह नि:शुल्क बनाया गया है। उन्होंने कहा, “खेल विभाग ने पहली बार क्यू.आर. कोड आधारित पंजीकरण की सुविधा शुरू की है, जिससे खिलाड़ी किसी भी समय और कहीं से भी पंजीकरण कर सकते हैं।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि खिलाड़ी ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के लिए पहली बार शुरू की गई क्यू.आर. कोड आधारित सुविधा के माध्यम से या sports.punjab.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “पंजाब स्पोर्ट्स पोर्टल के माध्यम से यह सभी के लिए महज 15 सेकंड की बेहद सरल प्रक्रिया है। मैं खिलाड़ियों से अपील करता हूं कि वे अपना विवरण दर्ज करें और प्रतियोगिता के लिए तैयार हो जाएं।” खेलों के लिए पंजीकरण फिलहाल जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की भागीदारी को आसान बनाने और अधिक से अधिक युवाओं तथा खेल प्रेमियों को इस टूर्नामेंट से जोड़ने के लिए यह तेज और सरल प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, “इन खेलों के माध्यम से सरकार का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।” उन्होंने आगे बताया कि ये प्रतियोगिताएं ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार लड़कों और लड़कियों, दोनों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को ‘प्रदर्शनी खेल’ के रूप में शामिल किया गया है, जो उभरते खिलाड़ियों को भाग लेने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने अधिकारियों को इस खेल आयोजन को बिना किसी कठिनाई के सुचारू रूप से करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल महाकुंभ के शानदार आयोजन और इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बेहतर अनुभव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने चाहिए।
इस बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, खेल सचिव वरुण रूजम, विशेष सचिव सूचना एवं लोक संपर्क पुनीत गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। ये खेल पंजाब के सभी 153 ब्लॉकों में करवाए जाएंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सभी 23 जिलों में आयोजित होंगी। राज्य स्तरीय खेल राज्य के 16 जिलों में होंगे।
इन खेलों का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय पदक विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं, जिनमें स्वर्ण पदक विजेताओं को 10,000 रुपये, रजत पदक विजेताओं को 7,000 रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 5,000 रुपये दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4th season of Khedan Watan Punjab Diyan to begin on September 5: Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khedan watan punjab diyan 2026 season 4 launch, bhagwant mann bathinda opening review, 10 lakh participant target, 38 sports and 4 para-sports disciplines, qr-code sports registration portal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved