चंडीगढ़ । पंजाब के कृषि विभाग ने रविवार को राज्य में पराली जलाने की घटनाओं का पता लगाने में लापरवाही बरतने के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। सरकार ने पराली जलाने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कृषि अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पराली को खेतों में न जलाएं। लेकिन सरकार ने पाया कि चारों अधिकारी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे।
निलंबित अधिकारियों में मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह और कृषि अधिकारी सतीश कुमार, हरपाल सिंह और भूपिंदर सिंह हैं।
--आईएएनएस
तुर्की, सीरिया में भीषण भूकंप से 1800 से अधिक लोगों की मौत..खबर सहित तस्वीरें
प्रधानमंत्री ने 11 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल लॉन्च किया
दिल्ली के एलजी ने सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में डीएसएसएसबी के जरिए भर्ती को मंजूरी दी
Daily Horoscope